डॉ. रमन सिंह ने विस उपाध्यक्ष मंडावी के निधन पर जताया शोक

डॉ. रमन सिंह ने विस उपाध्यक्ष मंडावी के निधन पर जताया शोक

October 16, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,16 अक्टूबर । पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मांडवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन समाचार से निशब्द हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।