छत्तीसगढ़: मवेशियों को पिकअप में लादकर ले जा रहे थे कत्लखाने, 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: मवेशियों को पिकअप में लादकर ले जा रहे थे कत्लखाने, 5 गिरफ्तार

December 2, 2023 Off By NN Express

बालोद,02 दिसम्बर  बालोद एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के आदेश गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी करवी हुई है। 8 मवेशियों को कत्लखाना ले जाते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मवेशी परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त किया गया है।
दरअसल एसपी ने जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए था, जिसपर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर थाना बालोद क्षेत्र अंतगर्त लगातार जगह बदल-बदल कर एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

1 दिसंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांकरा (करहीभदर) के पास एक पिकअप में मवेशियों को भरकर कत्ल खाना ले जाय जा रहा है। सूचना पर थाना बालोद के उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक मनीष राजपूत, लवण सिंह राजपूत, विवके आनंदधीर, नागेश्वर साहू ने ग्राम सांकरा(क) में घेराबंदी कर उक्त पिकअप को रोका। वाहन की जांच करने पर उस गाड़ी में क्रूरता पूर्वक 8 मवेशियों को लादा गया था। टीम में पिक अप में सवार 5 लोगों को हिरासत में लिया। थाना बालोद में अपराध क्रमांक 579/2023 धारा 4, 6 छत्तीगढ़ कृषिक पषु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्व किया गया।



गिरफ्तार आरोपी
डिकेश्वर साहू पिता चुन्नु लाल साहू उम्र 27 साल ग्राम ओझागहन थाना सनौद जिला बालोद।
सेवक राम साहू पिता भगत राम साहू उम्र 30 साल ग्राम सांकरा(क) थाना व जिला बालोद।

राजू यादव पिता कोदन यादव उम्र 50 साल ग्राम सारागांव(लिलजा) थाना खरोरा जिला रायपुर।

अब्दूल शईद पिता अब्दूल अजीज उम्र 48 साल साकिन वार्ड क्र 13 पठानपुरा कुबा मस्जिद के पास मुर्तीजापुर थाना मुर्तीजापुर जिला अकोला(महाराष्ट्र)
मोहम्मद खान पिता रमजान खान उम्र 69 साल ग्राम मुजगहन थाना व जिला बालोद।