‘मैं एग्जिट पोल पर नहीं करती भरोसा’ : मध्य प्रदेश की पूर्व CM और BJP की वरिष्ठ नेता उमा भारती

‘मैं एग्जिट पोल पर नहीं करती भरोसा’ : मध्य प्रदेश की पूर्व CM और BJP की वरिष्ठ नेता उमा भारती

December 1, 2023 Off By NN Express

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं। तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद शाम को पांच राज्यों के एग्जिट पोल प्रसारित किए गए।

इन पांच राज्यों में सात नवंबर (मिजोरम और पहला चरण छत्तीसगढ़), 17 नवंबर (मध्य प्रदेश), 25 नवंबर (राजस्थान) और 30 नवंबर (तेलंगाना) में विधानसभा चुनाव हुए हैं।

मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में बनाये सरकार: उमा भारती

उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाये। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं।” एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि वह उन पर भरोसा नहीं करतीं।

उमा भारती ने दावा किया कि वे भविष्यवाणी करते हैं कि एक पार्टी 112 से 130 सीटें (मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से) के बीच जीतेगी। अब, अगर उस पार्टी को 112 सीटें मिलती हैं और चुनाव हार जाती है, तो एग्जिट पोल करने वालों का दावा है कि वे सही साबित हुए हैं। लेकिन अगर उस पार्टी को 120 सीटें मिलती हैं और वह जीतती है, तो एग्जिट पोल का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी सही थी।”