छत्तीसगढ़: प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत

छत्तीसगढ़: प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत

November 30, 2023 Off By NN Express

गरियाबंद। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक के परिजन के लिए आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम कौंदकेरा निवासी 37 वर्षीय महेश्वर सिंह नेताम की मृत्यु सर्पदंश से होने पर उनकी पत्नी गीतेश्वरी बाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।