छत्तीसगढ़ : एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत, 18 घायल

छत्तीसगढ़ : एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत, 18 घायल

November 28, 2023 Off By NN Express

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पांजी पिंडरई के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक वृद्धा और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रिफर किया गया है।

बता दें कि तेंदूखेड़ा अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर अमन सोनी ने बताया कि मृतकों में पार्वती पति धनसिंह 65 वर्ष निवासी कुलुआ दिनारी और रोशनी पिता झाहर सिंह 19 वर्ष निवासी कुलुआ दिनारी की मौत हो गई। वहीं जबलपुर रेफर सुनीता पति भूरे सिंह लोधी 45 वर्ष, भगवती पति मोहन सिंह 45 वर्ष दोनों कुलुआ दिनारी निवासी को जबलपुर रेफर किया है। वहीं अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। मामले में पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।