दिवाली के लिए दिल्ली के इन बाजारों से सस्ते में करें खरीददारी, मिलेगा सभी सामान

दिवाली के लिए दिल्ली के इन बाजारों से सस्ते में करें खरीददारी, मिलेगा सभी सामान

October 15, 2022 Off By NN Express

Diwali Shopping From Delhi Wholesale Markets: त्योहार की खरीददारी करने के लिए अक्सर लोग थोक के बाजारों को चुनते हैं। देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली भी बहुत जल्द आने वाला है। ऐसे में महिलाएं इस त्योहार के लिए पहले से शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। अगर आप दिल्ली के बाजारों से शॉपिंग करना चाहते हैं तो  यहां देखें थोक के बाजारों की लिस्ट। 

गांधी नगर 

गांधी नगर दिल्ली के सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट्स में से एक हैं। यहां हर तरह के कपड़े आपको मिल जाएंगे। अगर आप थोक में कुछ चीजों को खरीदते हैं तो आपको अच्छा खासा डिस्काउंड मिल जाएगा। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यहां पर आपको खूब बार्गेनिंग करनी होगी। यहां सबसे पास मेट्रो स्टेशन सीलमपुर है।   


सदर बाजार 

दिल्ली और एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक सदर बाजार काफी फेमस है। ये मार्केट अलग-अलग हिस्सों में बटा हुआ है, जहां पर आपको हर तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी।  सदर बाजार में कपड़ों से लेकर बर्तन, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान हर एक चीज आसानी से मिल जाती है। बाजार के अंदर कई छोटे बाजार हैं, जहां  आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, बच्चों के लिए खिलौने सब मिल जाएंगे। 

भागीरथ पैलेस 

इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामान को सबसे सस्ते दामों पर खरीदना चाहते हैं तो इस बाजार में जा सकते हैं। यहां डेकोरेशन का सारा सामान आसानी से मिलता है। झूमर, पेंडेंट, गार्डन लाइट्स, स्विचबोर्ड सब मिल जाता है। यहां भी आपको सब कुछ कम कीमत पर मिल जाएगा।