World Cup 2023 : गेंद या बल्ला, अहमदाबाद में किसका चलेगा जादू, भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन बनेगा विश्व चैंपियन

World Cup 2023 : गेंद या बल्ला, अहमदाबाद में किसका चलेगा जादू, भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन बनेगा विश्व चैंपियन

November 19, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली । 2019 के सेमीफाइनल के हार का हिसाब बराबर किया। अब बारी है 2003 के फाइनल में मिली शिकस्त का बदला लेने की। 20 साल बाद एक बार फिर खिताबी जंग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। इस बार कहानी 2003 से अलग है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में गजब का खेल रही है। जो भी उनके सामना आ रहा है। उसे रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भी शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद वापसी की है। अब जीत के रथ पर सवार दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों के सामने चैंपियन का ताज अपने सर सजाने के लिए पूरी जान लगाने को तैयार हैं।