कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण

October 14, 2022 Off By NN Express

अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण को देख सराहा

कोण्डागांव ,14 अक्टूबर । कलेक्टर सोनीने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण कर अमले की उपलब्धता व कार्यालयीन कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों व पंजियों का अवलोकन किया और व्यवस्थित संधारण को देखकर प्रशंसा व्यक्त की। कलेक्टर सोनी ने रोस्टर के अनुरूप डबल लॉक का निरीक्षण कर डबल लॉक में सुरक्षित स्टाम्प व अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने जिलेे के केशकाल उप कोषालय के संचालन के बारे में पूछा और उप कोषालय केशकाल के लिए नवीन भवन निर्माण करने के निर्देश दिये।  इस मौके पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी ने बताया कि उप कोषालय केशकाल के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कोषालय में कार्यालयीन अमले की जरूरत के बारे में भी अवगत कराया।