छत्तीसगढ़: प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़: प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

November 17, 2023 Off By NN Express

निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करें- प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी

गरियाबंद 17 नवंबर 2023 I भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के दोनों विधानसभाओं के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने मतदान दिवस के दिन विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पोंड, पाण्डुका, सरकड़ा, गरियाबंद, संगवारी मतदान केन्द्र पारागांव, सढ़ौली एवं मालगांव के मतदान केंद्रों में पहुकर मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान प्रेक्षक ने मतदाताओं से कहा कि निष्पक्ष, निर्भिक होकर मतदान करे और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। साथ ही जो मतदान के लिए पहुंच नहीं पाये है उन्हे मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान प्रेक्षक सुश्री चौधरी ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।