कोरबा: कोरबा जिले के 4 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

कोरबा: कोरबा जिले के 4 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

November 17, 2023 Off By NN Express

कोरबा,17 नवंबर। कोरबा जिले की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यहां शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। चारों विधानसभा सीटों पर 53 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रामपुर में 9, कोरबा में 20, कटघोरा में 15 और पाली-तानाखार में 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

जिले के सभी 1,081 मतदान केन्द्रों के लिए गुरुवार को मतदान दल आईटी कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए। गुरुवार शाम तक पोलिंग पार्टी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंच गई। सभी मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2, मतदान दल अधिकारी-3 और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। इसके अलावा 115 सेक्टर अधिकारी, 52 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगी है।