2019 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रोहित

2019 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रोहित

November 15, 2023 Off By NN Express

हैं और बुधवार (15 नवंबर) को  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो चुका है। 4 साल बाद दोनों टीमें इस राउंड में आमने-सामने हैं। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। उसकी नजर 2011 के बाद फाइनल में पहुंचने पर है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।



भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर किया। रोहित शर्मा ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही ओवर में बोल्ट की बॉल पर दो चौके लगाए। भारत ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 18 रन बना लिए थे। रोहित और गिल दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और दोनों बल्लेबाज दो-दो चौके लगा चुके हैं। टीम इंडिया अपने चिर परिचित अंदाज में खेल रही है और एक बार फिर पावरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने की राह पर है। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 58/0। रोहित शर्मा 45* और शुभमन गिल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा ने इस मैच में तीन छक्के जड़ दिए हैं और वह विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।