Ind Vs Nz : शुभम ने जड़ा अर्धशतक, 17 ओवर के बाद स्कोर 137/1

Ind Vs Nz : शुभम ने जड़ा अर्धशतक, 17 ओवर के बाद स्कोर 137/1

November 15, 2023 Off By NN Express

मुंबई । वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में भारत का मुकाबला नेवजीलैंड से है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भी अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

17 ओवर के बाद भारत के स्कोर एक विकेट पर 137 रन है। शुभमन गिल ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह वनडे क्रिकेट में उनका 13वां अर्धशतक है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए। शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए। टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने केन विलियम्सन को कैच थमा दिया। यह काफी मुश्किल कैच था, लेकिन विलियम्सन ने शानदार कैच पकड़ा। शुभमन गिल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।