अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण पथ

अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण पथ

November 14, 2023 Off By NN Express

अयोध्या । मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कवायद के तहत 200 करोड़ की लागत से लक्ष्मण पथ का निर्माण किया जायेगा।

अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जनवरी में रामलला अपने मंदिर में विराजमान भी हो जाएंगे।

इन सब के बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। श्रीराम की नगरी में अलग अलग पथों के जरिए फोर लेन कनेक्टिवी प्रदान की जा रही है। इसमें अब एक नया नाम लक्ष्मण पथ का जुड़ने जा रहा है।