EARTHQUAKE: ताजिकिस्तान में तेज भूकंप के झटके से हिली धरती, जानिए कितनी थी तीव्रता

EARTHQUAKE: ताजिकिस्तान में तेज भूकंप के झटके से हिली धरती, जानिए कितनी थी तीव्रता

November 14, 2023 Off By NN Express

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक ताजिकिस्तान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आज शाम 5:46 बजे पर आया। रिक्टर पैमाने पर 4.9 रही भूकंप की तीव्रता। भूकंप की जानकारी होते ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे। बता दें कि इससे पहले ताजिकिस्तान में मई के महीने में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि ताजिकिस्तान में शाम 4.01 बजे भूकंप के तेज झटके लगे, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।