न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी-मौसम विभाग

न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी-मौसम विभाग

November 14, 2023 Off By NN Express

रायपुर,14 नवंबर   प्रदेश में अब हवाओं और छाए बदली की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है और उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

वहीं आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठिठुरन अब और बढ़ने वाली है। प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड ज्यादा बढ़ने लगी है। रात के सात ही सुबह सुबह ठंड का असर ज्यादा है। दुर्ग और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा और रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।