JANJGIR- CHAMPA: पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस……

JANJGIR- CHAMPA: पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस……

November 9, 2023 Off By NN Express

जांजगीर,09 नवंबर । जांजगीर चांपा जिले में एक व्यक्ति की लाश फंदे पर लटकती मिली है। सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोरसी में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश मिली है।

ग्रामीणों ने गौठान के पास से गुजरने वाली सड़क किनारे पेड़ पर लाश देखा। पुलिस मृतक की पहचान और जांच में जुटी हुई है। बता दें कि पिछले ही दिनों जिले में एक युवती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।