कोरबा: आईपीएस-दीपका में विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान करने हेतु अपील की

कोरबा: आईपीएस-दीपका में विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान करने हेतु अपील की

November 9, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 9 नवम्बर । लोकतंत्र का महापर्व मतदान वह अवसर होता है जब हम अपने स्वेच्छा ओर अपनी पसंद से अपने उम्मीदवार को चुनकर अपने भविष्य को संवारने और अपनी समस्याओं को हल करने सहयोग एवं सुरक्षा हेतु प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। परंतु आज भी कई ऐसे लोग हैं जिनके मन में यह बात होती है कि मतदान करने से हमें क्या लाभ है? तथा दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कुछ पैसों अथवा वस्तुओं के लालच में आकर गलत लोगों को अपना बहुमूल्य वोट देकर 5 वर्ष तक स्वयं को परेशानियों में डालते हैं। लोगों को ऐसी अनेक परिस्थितियों एवं मतदानद के अधिकार का शत्-प्रतिशत प्रयोग करने लोगों को जागरुक करने दीपका एवं गेवरा के विविध स्थानों पर जा-जाकर आईपीएस दीपका के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के फायदे एवं उसका महत्त्व बताने उन्हें जागरुक करने का प्रयास किया। इस जागरुकता अभियान का एक मात्र उद्देश्य लोगों को 100ः मतदान हेतु प्रेरित करना था।


इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को वोट करने हेतु अपील किया। अपने रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। रंगोली में वोट के महत्व को दर्शाया गया और संदेश देने का प्रयास किया गया कि प्रत्येक वोट कितना कीमती है। हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे नेतृत्व करता को चुन सकते हैं ,जो हमारे क्षेत्र का चहुँमुखी विकास करे। विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली में वोट को न बेचने की भी अपील की। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से बताने का प्रयास किया कि प्रत्येक वोट कितना कीमती होता है ।वोट अमूल्य होता है। यह हमारे देश की दशा और दिशा को तय करता है। वोट हमारा भविष्य होता है विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया।


इंडस पब्लिक स्कूल दीपिका के विद्यार्थियों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को 100% मतदान करने हेतु अपील किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दर्शकों को बताया कि हमारा वोट देना कितना आवश्यक होता है ।हम प्रत्येक कार्य को छोड़कर मतदान दिवस को अवश्य मतदान करने जाएं और अपने भविष्य की ही इबारत लिखकर आएं।
विद्यार्थियों ने 100% वोट की मानव आकृति बनाकर भी लोगों को वोट करने हेतु निवेदन किया।


विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गुप्ता ने कहा कि मतदान करना हम सबका नैतिक अधिकार है। लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का अपना विशेष महत्तव होता है। प्रत्येक वोट कीमती होता है। हमें अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देना चाहिए बल्कि अन्य लोगों को भी वोट करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। मतदान हमारे देश में किसी उत्सव से कम नहीं है। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है, जहाँ हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार है। वह स्वतंत्र होकर देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन कर सकते है। प्रत्येक नागरिक का फ़र्ज़ बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझकर सही से मतदान करे।

प्रत्येक नागरिक को अपनी समझदारी और सूझ बूझ के साथ मत देना चाहिए। नागरिक को अपने जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए और मतदान को गम्भीरतापूर्वक लेना चाहिए। मतदान ही निर्धारित करता है कि देश का शासन कौन चलाएगा? डॉक्टर गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों को मतदान करने के लिए अपील की।