घर में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

घर में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

October 14, 2022 Off By NN Express

बेगूसराय, 14 अक्टूबर । बेगूसराय में शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटक बरामद किया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव की है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी नितेश कुमार सिंह की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने आए लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण उक्त महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं, गांव के कुछ लोग हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देना बता रहे हैं। फिलहाल तेघड़ा थाना की पुलिस आत्महत्या एवं हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है, उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।