छग विस चुनाव 2023 : शादी के जोड़े में मतदान करने पहुंचा मतदाता

छग विस चुनाव 2023 : शादी के जोड़े में मतदान करने पहुंचा मतदाता

November 7, 2023 Off By NN Express

नारायणपुर, 07 नंबर 2023 // विधानसभा निर्वाचन 2023 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-84 नारायणपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक-51 तहसील पारा के फ़ैजल फारूकी शादी के पूर्व घर जाने से पहले शादी के जोड़े में दूल्हा बनकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रथम बार उपयोग करने मतदान केन्द्र पहुंचे। फ़ैजल तथा उनके परिवार वालों ने मतदान के महत्व और मतदान के प्रति हमारे कर्तव्य का सराहनीय संदेश दिया।