छग विस चुनाव 2023 : 93 की उम्र में पहली बार वोटर लिस्ट में जुड़ा नाम, किया मतदान

छग विस चुनाव 2023 : 93 की उम्र में पहली बार वोटर लिस्ट में जुड़ा नाम, किया मतदान

November 7, 2023 Off By NN Express

कांकेर में 93 साल की उम्र में पहली बार शेरसिंह हिड़को ने मतदान किया। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र 93 भैसाकन्हार के मतदान केंद्र में शेर सिंह ने वोट डाला । शेर सिंह हिडको ने आज तक किसी भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में मतदान नहीं किया था। जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर मतदान हो रहे है।

जैसा की आप जानते है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। पहले फेज के कुछ विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी तो कुछ सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।