GHKPM: सई या पाखी नहीं बल्कि इस शख्स ने विनायक को बताया गोद लेने का सच?

GHKPM: सई या पाखी नहीं बल्कि इस शख्स ने विनायक को बताया गोद लेने का सच?

October 14, 2022 Off By NN Express

गुम है किसी के प्यार है सीरियल में आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई जा चुकी है। विनायक को अपने अडॉप्ट होने की सच्चाई पता चलेगी और वह घर छोड़कर चला जाएगा। हालांकि अब तक यह सस्पेंस बना हुआ है कि विनायक को यह सच्चाई कौन बताएगा। पाखी और विराट सई पर भड़ास निकालते दिखाई दे चुके हैं। जबकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाखी शराब के नशे में विनायक के सामने सच खोल देगी। अब नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। पाखी या सई नहीं बल्कि विनायक को इस बारे में बताने वाले शख्स के रूप में किसी और का नाम सामने आ रहा है।

सई ने पिया जहर का घूंट

गुम है किसी के प्यार में अब तक आपने देखा कि विराट और पत्रलेखा की ऐनीवर्सरी पार्टी में जमकर तमाशा होता है। काकू सई के लिए शराब मिला कोल्डड्रिंक भेजती है जिसे पाखी पी जाती है। इसके बाद वह अपने दिल में भरा गुबार निकालने लगती है। पाखी सई से बोलती है कि वह उनके लिए कुछ बोले। सई विराट और पाखी को साथ देखकर पहले ही काफी हर्ट हो चुकी है। अब हिम्मत जुटाकर माइक लेती है और विराट और पाखी की जोड़ी की तारीफ करती है। विराट को केक खिलाने के लिए शुक्रिया कहती है और इनडायरेक्टली भवानी को भी ताना मारती है। 

ऊषा ने बताई सच्चाई?

सई सवि को लेकर पार्टी से निकल जाती है। इसके बाद ही विनायक का सामना कड़वी सच्चाई से होगा। विनायक इस सच को सुनकर हर्ट हो जाएगा। वह घर पर एक लेटर छोड़कर चला जाएगा। विराट और सई विनायक को खोजने निकलेंगे। अभी तक खबरें थीं कि पाखी नशे की हालत में विनायक को सच बता देगी। हालांकि सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक,  सई और पाखी नहीं बल्कि ऊषा की वजह से विनायक को सच का पता चलेगा।