JANJGIR : सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

JANJGIR : सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

November 4, 2023 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा 04 नवंबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए जिले अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर चांपा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38-पामगढ,़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती विधानसभा (आंशिक) एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर (आंशिक) के कुल 811 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन एवं माईक्रो ऑब्ज़र्वर का रेण्डमाइजेशन निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।

सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी, श्री जे गणेशन, श्री मोहम्मद वाइ सफिरूल्ला, श्री उमाकांत त्रिपाठी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अकलतरा, जांजगीर-चांपा, पामगढ़, सक्ती (आंशिक), जैजैपुर(आंशिक) के मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री आरके खूंटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मंडावी उपस्थित थे। रेंडमाइजेशन के उपरांत शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं सुरक्षा मानकों का 35 सक्ती (आंशिक), 37-जैजैपुर (आंशिक) सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाइ सफिरूल्ला, एवं श्री उमाकांत त्रिपाठी एवं सक्ती पुलिस प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र प्रसाद बर्नवाल ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी श्री विजय अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया।