शनि देव करने जा रहे साल का सबे बड़ा गोचर, इन राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा लाभ…

शनि देव करने जा रहे साल का सबे बड़ा गोचर, इन राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा लाभ…

November 4, 2023 Off By NN Express

Shani Dev Kripa: हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का काफई महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने से जातके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी में से एक शनि देव महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक हैं। शनि ग्रह को धर्म के देवता के रूप में जाना जाता है। साथ ही उन्हें विचारशीलता, कर्म, उपाय और न्याय के प्रतीक के रूप में माना जाता है।

बता दें कि शनि देव आज इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक देखने को मिलेगा। वहीं, साल 2024 में शनि उदित होंगे और अपनी ही राशि में वक्री और मार्गी चाल चलेंगे। बता दें कि 18 मार्च को शनि जागृत होंगे और 29 जून, 2024 से 15 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। 11 फरवरी से 18 मार्च तक अस्त रहेंगे। इस दौरान इन 3 राशियों का भाग्‍योदय होगा।

वृष राशि
शनि के उदय के साथ वृष राशि के जातकों के करियर और कारोबार को साबित होने में मदद मिल सकती है। इस दौरान आप सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपक नौकरी के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रमोशन और मनचाही जगह का ट्रांसफर भी हो सकता है। साथ ही विदेश यात्रा की संभावना भी हो सकती है। व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सजग रहना होगा।

मिथुन राशि
शनि का उदय मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होगा। इस दौरान आप अपने करियर और पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके रुके हुए काम तेजी से पूरा होने की संभावना है, जिससे आपको खुशी होगी और यह नए कार्य की शुरुआत करने का भी समय अच्छा हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा भी शुभ साबित हो सकती है। विशेष रूप से रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए भी यह टाइम अच्छा है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि के उदय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन भी मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। समाज में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है।