Urfi Javed को छोटे कपड़े पहनना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल…

Urfi Javed को छोटे कपड़े पहनना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल…

November 3, 2023 Off By NN Express

उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बना है, जिसमें वह अरेस्ट होती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में पुलिसवाले एक्ट्रेस के कपड़ों पर भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह सच है या कोई पब्लिसिटी स्टंट यह तो पता नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर खूब इसकी चर्चा हो रही है। वहीं लोग जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां कोई उन्हें ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं कई लोग उनके सपोर्ट में आ खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार उर्फी जावेद को शुक्रवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में ले लिया है। क्लिप में उर्फी को सुबह कॉफी रन पर देखा गया। तब कथित पुलिस अधिकारियों के एक ग्रुप ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है, जिस पर एक्ट्रेस कारण पूछती हैं, तो अधिकारी जवाब देती है कि “इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहने कौन घुमता है?”

https://x.com/BollywoodOnly1/status/1720330031950401787?s=20