उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए तीन नामों की अनुशंसा

उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए तीन नामों की अनुशंसा

November 3, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली । प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उत्तराखंड, उड़ीसा और मेघालय के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को केंद्र के समक्ष तीन न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की। तीन सदस्यीय कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं। इसने उत्तराखंड, उड़ीसा और मेघालय के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए क्रमशः न्यायमूर्ति रितु बाहरी, न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह और न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन के नाम की सिफारिश की है।

न्यायमूर्ति बाहरी फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, जबकि न्यायमूर्ति सिंह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। वहीं, न्यायमूर्ति वैद्यनाथन अभी मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।