BIG BREAK: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में एक के बाद एक कई ब्लास्ट, 1 की मौत, कई घायल…2500 लोग हुए थे इकठ्ठा

BIG BREAK: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में एक के बाद एक कई ब्लास्ट, 1 की मौत, कई घायल…2500 लोग हुए थे इकठ्ठा

October 29, 2023 Off By NN Express

कोच्चि। केरल के कोच्चि में उस समय अफरा तफरी मच गई जब ईसाइयों की प्रार्थना सभा में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुआ।

बताया जा रहा है कि करीब 2500 लोग एक कन्वेंशन सेंटर में जुटे थे। उसी दौरान धमाका हो गया। अब तक एक शख्स की मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। 5 मिनट के अंतराल में 2 धमाके हुए।

ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। आसपास के इलाकों से करीब 2500 लोग यहां जुटे थे। सुबह करीब 9.30 यहां धमाका हुआ था। अब तक पता नहीं चला कि धमाका कैसे हुआ।