कोरबा: गौमाता को धारदार हथियार से मारने वाले वाले हत्यारे को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा

कोरबा: गौमाता को धारदार हथियार से मारने वाले वाले हत्यारे को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा

October 28, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 28 अक्टूबर। थाना बालको पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौमाता को धारदार हथियार से मारने वाले वाले हत्यारे को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। घटना 18/19 अक्टूबर की रात की है। गौमालिक सन्तोष यादव ग्राम बेलाकछार द्वारा पुलिस थाना बाल्को को दो गौमाता के गुम होने की सूचना दी गयी थी, बाद में मृत पाये पर पूरे गांव में खलबली मची हुयी थी।

एक ओर नवरात्रि में देवी माता का पूजन चल रहा था वहीं दूसरी तरफ हिन्दू धर्म के आस्था को चर चुर करने वाले घटना को अंजाम दिये गये। जिसमें 33 कोटि देवी देवता का वास माना गया है, उन्हीं गौमाता को धारदार हथियार से मारा जा रहा था। पूरा गांव इस कृत्य से दुखी थे। व हथियारे को सजा दिलाने की माँग कर रहे थे।
पुलिस को पुख्ता सबूत (धारदार टांगी) भी मिल गया है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी धारदार हथियार से मारे जाने की पुष्टि भी डॉक्टर द्वारा किये गये हैं। तत्पश्चात् आरोपी संदीप जांगड़े व समारू जांगड़े को गिरफ्तार कर आगे कार्यवाही हेतु जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है।