अहमदनगर रोड पर एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

अहमदनगर रोड पर एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

October 26, 2023 Off By NN Express

महाराष्ट्र के बीड जिले में अहमदनगर रोड पर एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई।यह दर्दनाक सड़क हादसा बीते दिन बुधवार की रात 9:30 बजे का बताया जा रहा है। जहां पर एक ट्रक धामनगांव से अहमदनगर की ओर जा रहा था। तभी पीछे की तरफ से एम्बुलेंस ने ट्रक में टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।