DAILY HOROSCOPE 25 OCTOBER 2023: जानें आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन?

DAILY HOROSCOPE 25 OCTOBER 2023: जानें आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन?

October 25, 2023 Off By NN Express

मेष
आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

वृष
आज कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन
आज व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क
आज आपको उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहजमी के कारण लीवर में परेशानी होने की संभावना है।

सिंह
आज बड़े व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।

कन्या
आज ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

तुला
आज बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर संबंधों से आपको बचना चाहिए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम संबंधों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी।

वृश्चिक
आज पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

धनु
आज मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे।

मकर
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा।

कुंभ
आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नए साधन उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। नया कार्य शुरु करने में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे।

मीन
आज कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।