IND vs NZ: रोहित शर्मा ने AB de विलियर्स का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, अब निशाने पर हैं क्रिस गेल

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने AB de विलियर्स का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, अब निशाने पर हैं क्रिस गेल

October 23, 2023 Off By NN Express

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा अलग ही मूड में बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित आते ही बड़े शॉट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में रोहित ने 46 रन की पारी खेली। इस दौरान चार गगनचुंबी सिक्स लगाए। इनकी बदौलत रोहित ने वर्ल्ड कप में अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। दरअसल, रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सिक्स लगाकर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। डिविलियर्स ने 37 सिक्स लगाए थे। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार सिक्स लगाए। उनके नाम अब 41 सिक्स हो गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद हैं। गेल ने वर्ल्ड कप में 49 सिक्स लगाए हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में 50 वनडे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

58 – एबी डिविलियर्स (2015)

56 – क्रिस गेल (2019)

53* – रोहित शर्मा (2023)

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

49 – क्रिस गेल

41*- रोहित शर्मा

37- एबी डिविलियर्स

31 – रिकी पोंटिंग

29 – ब्रेंडन मैकुलम

इसके अलावा रोहित के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वालों की सूची में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने साल 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। रोहित के नाम इस साल अभी तक 53 सिक्स दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं डिविलियर्स ने साल 2015 में 58 सिक्स लगाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। साल 2019 में गेल के बल्ले से 56 सिक्स निकले थे। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अपनी 46 रन की पारी के दौरान चार चौके और चार सिक्स लगाए।