अपर कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

अपर कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

October 13, 2022 Off By NN Express

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 13 अक्टूबर । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर बीसी एक्का ने गुरुवार को टीकरकला गौरेला स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने श्रम, उद्योग, खनिज, आबकारी, पशुधन विकास, खाद्य, परिवहन, जनसंपर्क, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, जिला योजना एवं सांख्यिकी सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया।

उन्होंने विलंब से आने वाले कर्मचारियों को निर्धारित समय सुबह 10 बजे से अनिवार्य रूप उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के अवकाश आवेदन पत्र उपस्थिति पंजी में दर्ज कराया। उन्होने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में उपस्थित रह कर निष्ठा पूर्वक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।