ENG vs SA: हेनरिक क्लासेन ने इंग्लिश गेंदबाजों की तोड़ी कमर, चौके-छक्के जड़कर जमाया शतक…

ENG vs SA: हेनरिक क्लासेन ने इंग्लिश गेंदबाजों की तोड़ी कमर, चौके-छक्के जड़कर जमाया शतक…

October 22, 2023 Off By NN Express

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंग्रेजों के खिलाफ अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ा है। उन्होंने ये कमाल चौका जड़कर 61 गेंदों में किया। मुंबई की गर्मी और उमस से जूझते हुए क्लासेन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी खेली। मुकाबले के दौरान कई ऐसे मौके भी आए जब क्लासेन मांसपेशी में अचानक दर्द भरी ऐंठन से परेशान दिखे। पसीने से लथपथ क्लासेन मैदान में धराशायी हो गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने विपरीत हालातों में अपनी टीम को संकट से उबारा। दरअसल, क्लासेन जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए तो उस दौरान साउथ अफ्रीका टीम मुश्किल हालात में थी। लेकिन उन्होंने अपनी इस बेरतरीन पारी की बदौलत टीम को संकट से उबारा और विशाल स्कोर तक पहुंचा।

वहीं क्लासेन बॉल के आधार पर वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

49 गेंद- एडन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
50 गेंद- केविन ओब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी 2015
52 गेंद- एबी डीविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
57 गेंद- इयोन मॉर्गन vs मैनचेस्टर, 2019
61 गेंद- हेनरिक क्लासेन vs इंग्लैंड 2023
बता दें कि, 32 वर्षीय इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के फीते खोल दिए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए 25.2 ओवर में टीम का स्कोर 164 रन पर तीन विकेट था। इसके बाद उन्होंने आते ही इंग्लिश टीम पर काउंटर अटैक किया। 12 चौके और चार छक्के उड़ाए। 162.68 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उन्होंने किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा। पांचवें विकेट के लिए मार्को यानसेन के साथ मिलकर 77 गेंदों में 151 रन की साझेदारी कर दी। क्लासेन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए नहीं तो स्कोर 400 के पार जाता। मार्को यानसेन ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली।