रायगढ़ कलेकटर वापस लौटी,ED को दो दिनों की छुट्टी की दी जानकारी

रायगढ़ कलेकटर वापस लौटी,ED को दो दिनों की छुट्टी की दी जानकारी

October 13, 2022 Off By NN Express

रायगढ़ ,13 अक्टूबर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमार कार्रवाई चल रही है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू छुट्टी से लौट आईं है। जिसके बाद उन्होंने ED को पत्र लिखा है। कलेक्टर ने ईडी को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है कि स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से वह दो दिनों की छुट्टी पर थी। उन्होंने अपनी रायगढ़ में मौजूदगी की बात कही है। साथ ही ये भी भरोसा दिलाया है कि वो EDको पूछताछ और जांच में अपना हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं।

कलेक्टर रानू साहू ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने 10 और 11 अक्टूबर को अपना अवकाश पहले ही ले रखा था। उन्हें स्वास्थ्यगत कारणों से हैदराबाद के यशोदा अस्पताल जाना था। यशोदा अस्पताल में IAS रानू साहू की एक सर्जरी हुई थी। उन्होंने अस्पताल में इलाज से संबंधित दस्तावेज भी ईडी को उपलब्ध कराये हैं। इलाज के बाद 12 अक्टूबर को वापस रायगढ़ लौट आयी है और ज्वाइन भी कर लिया है। कलेक्टर रानू साहू ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है और लिहाजा ईडी को जांच में पूर्ण रूप से सहयोग दिया जायेगा।

बता दें कि मंगलवार को ईडी ने रायगढ़ में भी कई ठिकानों पर दबिश दी थी। ईडी ने कलेक्टर बंगला में भी छापे की कार्रवाई की थी, लेकिन रानू साहू के नहीं होने पर बंगला सील कर दिया था। ईडी की कार्रवाई और रानू साहू के रायगढ़ में नहीं होने के बाद से अब तक कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। इस तरह के अफ़वाह भी तेज़ी से उड़े कि ईडी ने रानू साहू को डिटेन किया है. हालाँकि अब रानू साहू के लौटने के बाद ईडी जांच की दिशा आगे बढ़ाएगी।