KVS Primary Teacher Recruitment 2023 Interview List : केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें इंटरव्यू की तिथियां…

KVS Primary Teacher Recruitment 2023 Interview List : केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें इंटरव्यू की तिथियां…

October 20, 2023 Off By NN Express

KVS Primary Teacher Recruitment 2023 Interview List : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्राथमिक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। केवीएस ने परिणामों के साथ श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और इंटरव्यू की तिथियों की भी घोषणा की है।

इंटरव्यू की तिथियां

प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 03 से 08 नवंबर 2023 तक होंगे। केवीएस ने उस शहर का नाम घोषित कर दिया है, जहां इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार इसे परिणाम दस्तावेज पर देख सकते हैं। इंटरव्यू स्थल का विवरण बाद में साझा किया जाएगा। केवीएस ने कहा कि इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही उपलब्ध होगा। केवीएस की तरफ से कहा गया है कि इंटरव्यू स्थल का पता बाद में सूचित किया जाएगा और इंटरव्यू स्थल और तारीख में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

कटऑफ अंक

बता दें कि उम्मीदवारों को 21 से 28 फरवरी तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षण में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। अनारक्षित श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक 135.0913 है जबकि ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह 127.4651 है। ओबीसी, एससी, एसटी, ओएच और वीएच के लिए कट-ऑफ अंक क्रमशः 127.2476, 121.6619 103.3192, 118.3129 और 110.661 हैं।