गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार….

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार….

October 20, 2023 Off By NN Express

मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) लाल निशान में खुले। BSE सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 65,500 के नीचे खुला। वहीं, निफ्टी भी 70 अंकों की गिरावट के साथ 19,550 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के महंगाई को लेकर बयान के बाद ग्लोबल बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 16 साल में पहली बार 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गई। Dow Jones 0.75 प्रतिशत गिर गया, जबकि एसएंडपी 500 0.85 प्रतिशत गिर गया। नैस्डैक करीब 1 फीसदी फिसल गया।

एशियाई-प्रशांत बाजारों में भी गिरावट दर्ज हुई। साउथ कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी गिरा। जापान में निक्केई 0.9 फीसदी नीचे था। ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।