आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण के तीसरे दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण के तीसरे दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

October 19, 2023 Off By NN Express

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण के तीसरे दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

 जांजगीर-चांपा 19 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर 17 एवं 18 अक्टूबर 2023 तथा 19 एवं 20 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत 19 अक्टूबर को विकासखंड अकलतरा के डॉ इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय में प्रशिक्षण केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांपा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पामगढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया गया।
  प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम. द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, मतदान दलों को ई.व्ही.एम. को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम. के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी, एवं आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंटोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी मतदान दलों को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों को निर्देशित किया। प्रशिक्षण स्थलों का अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय एवं सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकरियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय ने प्रशिक्षण के लिए आए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने एवं प्रैक्टिकल करके देखने हेतु प्रेरित किया।
  इसी प्रकार 20 अक्टूबर को अकलतरा विकासखंड के डॉ इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया जाएगा।