हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत छात्रों को मिली ‘अभिव्यक्ति’ एप की जानकारी

हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत छात्रों को मिली ‘अभिव्यक्ति’ एप की जानकारी

October 12, 2022 Off By NN Express

राजपुर,12 अक्टूबर । बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शासकीय स्कूल परसागुड़ी में  पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज मोहित गर्ग के निर्देशन पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के समस्त ग्रामों में जाकर चौपाल लगाकर, स्कूलों मे जाकर, चलित थाना, के माध्यम से ग्रामीण जनताओं, एवं बच्चों  को शासन की योजना एवं कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील नायक के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी रितेश चौधरी एवं पुलिस थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह ने पुलिस स्टाफ एवं स्कूल की प्राचार्य एवं ग्राम परसा गुड़ी के शिक्षकों की उपस्थिति शासकीय स्कूल में “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम की  की शुरुआत करते हुए “अभिव्यक्ति” एप्प के बारे में बच्चों को बताया गया। बताया गया कि यह एप कैसे उनके लिए महत्वपूर्ण है। इस एप को  महिलाओं/बच्चों ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर इंस्टॉल किया। बच्चों को  कानूनी जानकारी देते हुए “अभिव्यक्ति” एवं समर्पण, चेतना, यातायात नियमों, नशा मुक्ति अभियान, एवं गुड टच बैड टच से अपना बचाव केसे करे की जानकारी दी गई। पास्को एक्ट की धारा के बारे में, मानव तस्करी, पबजी गेम की जानकारी दी गई।

वहीं शराब इत्यादि नशीली मादक पदार्थों से युवाओं को दूर रहने की समझाइश दी गई। इसके अलावा साइबर संबंधी जानकारी, ठगी से संबंधित जानकारी, लोन के नाम पर ठगी, बैंक से फर्जी कॉल के बारे मे केसे ठगी होता है, उससे केसे बचा जाए, सतर्क जागरूक रहने को बताया गया। नौकरी दिलाने  के नाम पर पैसा लेने वाले जैसा ठगी के बारे मे, साइबर संबंधी अपराध, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 18 00 123 6010 के बारे में बच्चों को बताया गया एवं सभी महिलाओ को अभिव्यक्ति एप अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करने की जानकारी, एवं इस एप के माध्यम से अपने को कैसे आप सुरक्षित होंगे के बारे में  जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम  को बघिमा स्कूल के प्राचार्य के द्वारा भी संबोधित किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से   प्रधान आरक्षक पवन सिंह ,महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी , महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, मोहरमनी  उपस्थित रहे। सभी महिलाओं को अभिव्यक्ति एप भी डाऊनलोड कराया गया।