ईशान किशन से लेकर धौनी को पसंद है रांची का ये होटल, जानें कैप्टन कूल की फेवरेट डिश

ईशान किशन से लेकर धौनी को पसंद है रांची का ये होटल, जानें कैप्टन कूल की फेवरेट डिश

October 17, 2023 Off By NN Express

झारखंड की राजधानी रांची-टाटा मार्ग पर स्थित होटल नुनु काफी फेमस है. यहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर इशान किशन तक आते रहते हैं.

रांची.। भारतीय क्रिकेटरों को तो अपने फील्ड में छक्के चौके जड़ते देखा होगा.लेकिन अक्सर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि हमारे पसंदीदा प्लेयर्स आखिर किस होटल में खाते हैं और होटल में खाते भी है तो मेन्यू में खासकर क्या आर्डर करते हैं.उनका फेवरेट खाना क्या है,तो आज यह सवाल का जवाब आपको यह आर्टिकल पढ़कर मिल जाएगा.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं झारखंड की राजधानी रांची-टाटा मार्ग पर स्थित होटल नुनु की. जो की भारतीय क्रिकेटरों की पसंदीदा होटल में से एक है.यह एक लाइन होटल है जो हाइवे पर स्थित है.जमशेदपुर जाने के क्रम में आपको यह होटल सूर्य मंदिर के ठीक बगल में मिलेगा. इस होटल में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर इशान किशन तक आते रहते हैं.
इन क्रिकेटर्स की है यह होटल पहली पसंद
होटल के संचालक संजय ने लोकेल 18 को बताया सबसे पहले तो यह होटल धोनी की सबसे फेवरेट है.जब वह रणजी खेलते थे तभी से जमशेदपुर जाने के क्रम में.इस होटल में रुक कर जरूर खाते थे.वह हमेशा बोनलेस चिकन चिली, कुल्चा या पनीर चिल्ली आर्डर करते थे.आज भी वह टाइम निकाल कर इस होटल में जरूर आते हैं.इसके अलावा अन्य क्रिकेटर्स भी यहां आते हैं.
उन्होंने आगे बताया धोनी के अलावा सौरभ तिवारी भी यहां के खाने के शौकीन है.उन्हें चिल्ली के सारे आइटम पसंद है.इशान किशन की कोचिंग तो रांची में ही हुई है तो जमशेदपुर जाने के क्रम में वह यहां में लंच करते थे.उनकी फेवरेट चिकन से लेकर कोफ्ते तक है.इसके अलावा क्रिकेटर नदीम और आरपी सिंह भी यहां चुके हैं, आरपी सिंह अधिकतर एमएस धोनी के साथ आये है.

आज भी अपने दोस्तों संग पहुंच जाते हैं धोनी इस होटल में
संजय बताते हैं आज भी वक्त मिलता है तो धोनी अपने पुराने बचपन के दोस्तों के साथ यहां पहुंच जाते हैं.वह दोस्तों के साथ खाना पीना काफी पसंद करते हैं.साथ ही कई बार खाते समय लोग उनके पास पहुंचते हैं सेल्फी के लिए.पर बिना किसी झिझक के खाते-खाते ही लोगों को सेल्फी देते रहते हैं.वही, ईशान किशन और सौरभ तिवारी का व्यवहार भी काफी कूल है.
तो अगर आप भी इन क्रिकेटर्स की फेवरेट होटल में खाना खाने का मन बना रहे हैं.तो आ जाइए रांची टाटा मार्ग पर स्थित सूर्य मंदिर के ठीक बगल में आपको यह होटल मिल जाएगा.इस होटल का टाइमिंग सुबह के 11:00 से रात के 11:00 बजे तक है.यहां पर आपको नॉनवेज से लेकर वेज व चाइनीस के सारे आइटम मिल जाएंगे. यहां का पनीर चिली लोगों के बीच खासतौर पर पसंद किया जाता है.