BALCO : मानव सेवा मिशन ने प्रशांति वृद्धा आश्रम में प्रदान की भोजन सेवा

BALCO : मानव सेवा मिशन ने प्रशांति वृद्धा आश्रम में प्रदान की भोजन सेवा

October 16, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 16 अक्टूबर। बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन के सदस्यों द्वारा प्रशांति वृद्धा आश्रम कोरबा में पितृ पक्ष एवं नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को भोजन सेवा प्रदान किया गया। वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर संस्था के सदस्यों ने उनके स्वास्थ्य संबंधित चर्चा करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना।

मानव सेवा मिशन के सदस्यों एवं छोटे बच्चों को अपने बीच पाकर वृद्धजन प्रफुल्लित हुए एवं सबको आशीर्वाद प्रदान किए। भविष्य में सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए बुजुर्गों ने संस्था के सदस्यों को प्रेरित करते हुए समय निकाल कर वृद्धा आश्रम में सेवा देते रहने को कहा। भोजन सेवा के पश्चात संस्था के सदस्यों ने मां सर्वमंगला के दर्शन किए।

मानव सेवा मिशन की टीम विगत तीन वर्षों से लगातार कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हर प्रकार की सेवा के लिए तत्पर रहने वाली मानव सेवा मिशन की टीम अनवरत रूप से सेवा कार्य को करती आ रही है।

आज के सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, संजय विजयवर्गीय, दिनेश पृथ्वीकर, मनोज सिंह, कमलेश बोहरपी, योगेश पटेल, नारायण चन्द्रा, लिलेश्वर शर्मा, माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, सुषमा सिंह, प्रभा पटेल, वर्षा बोहरपी, अल्का पृथ्वीकर एवं छोटे छोटे बच्चे उपस्थित रहे।