छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन तापमान में नहीं होगा बदलाव, शुष्क रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन तापमान में नहीं होगा बदलाव, शुष्क रहेगा मौसम

October 15, 2023 Off By NN Express

रायपुर। मानसून की विदाई के साथ ही अब छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते यानि 24 अक्टूबर के बाद से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट शुरू होगी,इससे ठंड भी बढ़ेगी। इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। मालूम हो कि शुक्रवार 13 अक्टूबर से प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में एआरजी तिल्दा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

पूर्वानुमान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर

रविवार 35.0 24.0

सोमवार 34.9 23.8

दुर्ग

रविवार 35.2 23.4

सोमवार 35.0 23.2

बिलासपुर

रविवार 34.2 24.2

सोमवार 34.1 24.0