CG NEWS :शारदीय नवरात्र में नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति कलश से होती है मनोकामना पूरी

CG NEWS :शारदीय नवरात्र में नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति कलश से होती है मनोकामना पूरी

October 14, 2023 Off By NN Express

रायपुर,14 अक्टूबर  रायपुर के सदर बाजार चुड़ी लाईन में बहुत ही प्राचीन शनिदेव का मंदिर स्थित है। यहाँ जो भी भक्त शनिदेव की पूजा अर्चना करने आते हैं, भगवान उनके कष्टों को दूर कर उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।

यहाँ पर मान्यता है कि शारदीय नवरात्र में जो भी भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने व ग्रहशांति हेतु नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति कलश स्थापना करते हैं उनकी मनोकामना भगवान शनिदेव शीघ्र पूर्ण करते हैं।

15 अक्टूबर को नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति कलश के लिए रजिट्रेशन किया जायेगा, जिसमें तेल ज्योत हेतु रू. 751/- एवं घी ज्योत हेतु रू. 1251/- की राशि मंदिर में जमाकर पंजीकृत पावती ली जा सकेगी।