सुकमा : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

सुकमा : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

October 12, 2022 Off By NN Express


सुकमा, 12 अक्टूबर । जिले में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना तोंगपाल पुलिस ने बुधवार को ग्राम कलारपारा चिड़पाल निवासी दाउद कश्यप पिता मंगलसाय कश्यप के घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 50 गोल्डन गोवा कंपनी का डीलक्स विस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपित दाउद कश्यप द्वारा सीमावर्ती राज्य ओडिसा से लाकर बिक्री करना बताया गया। आरोपित दाउद कश्यप को गिरफ्तार कर थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 31 / 2022 धारा 34 (1) (क) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई किया गया।