कोरबा: युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला, शनिवार से था लापता..

कोरबा: युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला, शनिवार से था लापता..

October 9, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 9 अक्टूबर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बस्ती में रहने वाला एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला हैं। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक-33 रामपुर बस्ती में रहने वाला विजय यादव नामक व्यक्ति उम्र लगभग 28 वर्ष शनिवार से लापता था। परिजन विजय यादव की खोजबीन कर रहे थे इसके साथ परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी थी। कोतवाली पुलिस भी लापता विजय की तलाश कर रही थी।

कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी की ग्राम कटबीतला तीन पुलिया के पास पानी में एक युवक का शव पानी में तैर रहा है सूचना प्राप्त होते ही परिजन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की विजय यादव उर्फ मोनू के रूप में पहचान की पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से भी जानकारी प्राप्त कर रही है।