Karwa Chauth 2022 Date in India: 2022 का करवा चौथ व्रत कल, जानें आने वाले 5 सालों में कब-कब रखा जाएगा व्रत

Karwa Chauth 2022 Date in India: 2022 का करवा चौथ व्रत कल, जानें आने वाले 5 सालों में कब-कब रखा जाएगा व्रत

October 12, 2022 Off By NN Express

Karwa Chauth 2022 Vrat Date: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का खास महत्व होता है। इस दिन करवा चौथ व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि हर साल बदलती रहती है। इस साल यह तिथि 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को है। ऐसे में करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं। शाम को पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर  व्रत खोलती हैं। करवा चौथ व्रत में कथा का खास महत्व होता है। जानें आने वाले पांच सालों में कब-कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत-

2023 में करवा चौथ-

2023 में करवा चौथ व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा।

2024 में करवा चौथ कब है?

2024 में करवा चौथ 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।

2025 में करवा चौथ कब है?

2025 में करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर को पड़ेगा।

2026 में करवा चौथ कब है?

2026 में करवा चौथ 29 अक्टूबर को रखा जाएगा।

2027 में करवा चौथ कब है?

2027 में करवा चौथ 18 अक्टूबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजा विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान करने के बाद मंदिर की साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं।
देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना करें।
निर्जला व्रत का संकल्प लें।
इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।
सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है।
चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें।
इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।