RAIGARH: शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

RAIGARH: शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

October 7, 2023 Off By NN Express

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2023 I शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिए और पहले से तैयारी के फलस्वरुप वे सफल रहे।
प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त परीक्षा का आयोजन संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित करने वाली जिला इकाई के समन्वयक पंचराम निषाद और उनके सहयोगीगणों में शामिल घसियाराम साहू एवं भोलेश्वर राठिया के सहयोग से पूर्व निर्धारित तिथि क्रम में शनिवार 07 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई। इस परीक्षा में भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रश्न पूछे गए। जिसमें विद्यार्थियों ने उनके उत्तरों में अपने ज्ञान की गहराई से आस्था प्रकट की।

यह परीक्षा उनके पाठ्यक्रम से अलग थी, किंतु इससे हम देखते हैं कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति के प्रति कितनी रुचि रखती है और इसे समझने और महत्वपूर्ण बनाने के लिए कितनी अभ्यासरत है। प्रतियोगिता की कमान संभाल रहे वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक वासुदेव पटेल ने बताया की संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने पहले से तैयारी की थी। जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थी भाग लिए। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्टाफ  से सहायक प्राध्यापक योगेंद्र कुमार राठिया के नेतृत्व में अतिथि व्याख्याता राहुल राठौर, राम नारायण जांगडे, रितेश राठौर एवं सुश्री रेवती राठिया ने विशेष रुचि लेते हुए सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया।