BIJAPUR : एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

BIJAPUR : एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

October 12, 2022 Off By NN Express

बीजापुर, 12 अक्टूबर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 1 लाख की ईनामी माड़ डिवीजन अन्तर्गत जाटलूर एलओएस सदस्या चैती पोड़ियाम पति बामन पोड़ियाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी ताकीलोड़ हाल मरामेटा थाना भैरमगढ़ ने बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, अति.पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं उप पुलिस अधीक्षक तुलसीराम लेकाम के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली चैती पोड़ियाम वर्ष 2011 में माड़ डिवीजन अन्तर्गत जाटलूर क्षेत्र में कृषि शाखा सदस्य के रुप में भर्ती किया गया। वर्ष 2012 में माड डिवीजन अन्तर्गत जाटलूर जनताना सरकार स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने हेतु भेजा गया। इन्द्रावती एरिया कमेटी डीव्हीसीएम द्वारा शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ किचन प्रभारी का कार्य दिया गया। सितम्बर 2018 में जाटलूर एसओएस का कार्य दिया गया। दिसम्बर 2016 से जाटलूर एलओएस सदस्य के कार्य के साथ-साथ केएएमएस कमाण्डर की जिम्मेदारी भी दी गई, 10 जून 2022 तक संगठन का कार्य किया।