Nobel Prize 2023: फिजिक्स में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, हो गई घोषणा, जानिए कौन हैं वो 3 वैज्ञानिक…

Nobel Prize 2023: फिजिक्स में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, हो गई घोषणा, जानिए कौन हैं वो 3 वैज्ञानिक…

October 3, 2023 Off By NN Express

Nobel Prize 2023: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान यानी फिजिक्स के 2023 का नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीन वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा कर दी है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी के मुताबिक फिजिक्स में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को नोबेल पुरस्कार मिला है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने बताया कि पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को ये नोबेल अवॉर्ड उनके प्रयोगात्मक तरीकों के लिए ये दिया जा रहा है। जिस प्रायोगिक तरीका, पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करता है।

नोबेल फिजिक्स पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों ने क्या किया खोज?

द नोबेल प्राइज ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि, 2023 फिजिक्स पुरस्कार विजेता पियरे एगोस्टिनी लगातार प्रकाश स्पंदों की एक श्रृंखला का उत्पादन और जांच करने में सफल रहे हैं, जिसमें प्रत्येक स्पंद केवल 250 एटोसेकंड तक चला।

इस प्रयोग के दौरान उनके साथ सह-विजेता फेरेंक क्रूज एक अन्य तरह की शोध पर काम कर रहे थे, उन्होंने 650 एटोसेकंड तक चलने वाले एकल प्रकाश पल्स को अलग करना संभव बना दिया है।

इससे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है। से अवॉर्ड उन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया है।