छात्रा अलीशा अंसारी को पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया

छात्रा अलीशा अंसारी को पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया

September 30, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर, 30सितंबर। President Award : बिलासपुर शहर के सीएमडी कॉलेज की छात्रा अलीशा अंसारी को पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका अलीशा अंसारी ने पिछले 3 सालों में 837 पौधे लगाए, वही 200 से अधिक पौधे बांटकर उन्हें लगाने के लिए दूसरों को प्रेरित किया।

इतना ही नहीं जिन पौधों को लगाया गया, उनकी मॉनिटरिंग भी की गई। स्वयं रक्तदान करने के साथ अलीशा ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस तरह से उन्होंने 250 से अधिक लोगों की रक्तदान के माध्यम से मदद की।

नशा मुक्ति के क्षेत्र में भी अलीशा अंसारी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। अलीशा अंसारी का गोद ग्राम निरसा एवं महाविद्यालय परिसर में विधिक सेवा कार्यों के लिए सत्र 2021- 22 हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया गया। इससे पहले प्रदेश में यूनिवर्सिटी को भी बेस्ट राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए सम्मानित किया जा चुका है।