भारतीय महिला हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल में मलेशिया से भिड़ने के लिए तैयार

भारतीय महिला हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल में मलेशिया से भिड़ने के लिए तैयार

September 29, 2023 Off By NN Express

हांगझाउ । सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से रौंदने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल में शुक्रवार को अपने दूसरे पूल ए मैच में मलेशिया से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनो टीमों के बीच कल शाम चार बजे से मैच खेला जायेगा।

भारतीय टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 13-0 से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं मलेशिया ने एशियाई क्षेत्र हॉकी में प्रतिस्पर्धी ताकत के रूप में अपनी साख को जताते हुये हांगकांग चीन पर 8-0 से जीत हासिल की।