CG NEWS:3500 से भी अधिक संख्या में महिलाओं ने लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया

CG NEWS:3500 से भी अधिक संख्या में महिलाओं ने लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया

September 26, 2023 Off By NN Express

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 सितम्बर  जिले में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए स्वीप कांकेर कार्यक्रम के तहत शासकीय भानुप्रतापदेव कॉलेज में 3500 से भी अधिक संख्या में महिलाओं ने लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने ‘‘मेरा मतदान मेरा अधिकार’’ का फार्मेषन बनाया, साथ ही उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ भी लिया।